सेवानिवृत पुलिस अधिकारी ने नशे की हालत में कार चलाते हुए पांच को रौंदा, एक की मौत

सेवानिवृत पुलिस अधिकारी ने नशे की हालत में कार चलाते हुए पांच को रौंदा, एक की मौत

सेवानिवृत पुलिस अधिकारी ने नशे की हालत में कार चलाते हुए पांच को रौंदा, एक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: September 6, 2020 4:35 pm IST

पुणे, छह सितंबर (भाषा) जिले के बालेवाड़ी क्षेत्र में रविवार दोपहर एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी ने नशे की हालत में कार चलाते हुए पांच लोगों को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कार चालक संजय निकम (58) पर मामला दर्ज किया गया है और चतुश्रृंगी पुलिस इसकी जांच कर रही है।

जोन तीन के पुलिस उपायुक्त पंकज देशमुख ने कहा, “निकम नशे की हालत में कार चला रहा था। पहले उसने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और इसके बाद अन्य वाहनों को टक्कर मारी। एक वयक्ति की मौत हो गई, चार घायल हो गए।”

भाषा यश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में