खुलासा: छोटे भाई पर बोझ बन गया था दिव्यांग, भाई ने ही आधी रात को गला दबाकर की हत्या

खुलासा: छोटे भाई पर बोझ बन गया था दिव्यांग, भाई ने ही आधी रात को गला दबाकर की हत्या

खुलासा: छोटे भाई पर बोझ बन गया था दिव्यांग, भाई ने ही आधी रात को गला दबाकर की हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: June 29, 2021 11:54 am IST

ग्वालियर। ग्वालियर में सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। युवक की हत्या करने वाला उसका सगा छोटा भाई निकला। मृतक युवक दिव्यांग था और वह उस पर बोझ बन गया था। इसलिए भाई ने आधी रात को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के सोनेपुर गांव की है।

read more: दुर्ग: 50 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ खुलेंगे कोचिंग संस्थान, अनलॉक को लेकर नया आदेश जारी

दरअसल, दो दिन पहले नेतराम गुर्जर का शव बड़े भाई श्रीकृष्ण सिंह के खेत में पड़ा मिला था। प्रारंभिक पड़ताल में ही साफ हो गया था कि मामला हत्या का था। क्योंकि मृतक के गले पर गला घोंटे जाने के निशान मिलने के साथ ही शरीर पर चोटें भी थीं। पुलिस ने शव को निगरानी में लिया। मृतक पैर से दिव्यांग था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। मामले की जांच के लिए परिजनों से पूछताछ की तो मृतक के दो भाई एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे थे।

read more: प्रेमिका ने प्रेमी को चप्पलों से पीटा, बोली- ‘इसी न…

भाइयों के द्वारा एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस को संदेह हुआ। वहीं पुलिस को पता चला कि मृतक की जमीन पर बड़े भाई श्रीकृष्ण ने कब्जा किया हुआ है। लेकिन मृतक की जिम्मेदारी उसके छोटे भाई रामप्रीत पर थी। जब पुलिस ने रामप्रीत से सख्ती से पूछताछ की तो रामप्रीत ने बताया कि वहां उसका भाई उस पर बोझ बन गया था, उसे खिलाने-पिलाने के साथ-साथ दवाइयों पर भी खर्चा करना पड़ता था, जिसे लेकर आए दिन घर में विवाद होता रहता था।

read more: Mungeli Unlock Guidelines 2021 : अनलॉक को लेकर नया…

इसलिए घटना वाले दिन आधी रात को खेत पर पहुंचा, जब नेतराम सो रहा था। सबसे पहले उसने उसके मुंह पर तकिया लगाकर मारने का प्रयास किया। लेकिन उसने विरोध किया तो वह खटिया से नीचे गिर गया और तत्काल साफी से उसका गला घोंट दिया। जब उसकी मौत हो गई तो वह उसे खटिया पर लेटाकर भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मृतक के छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com