बिलासपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 6 की मौत 30 घायल

बिलासपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 6 की मौत 30 घायल

बिलासपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 6 की मौत 30 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: November 26, 2017 8:31 am IST

पेंड्रा के बंजारी घाट में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें इलाहाबाद से बिलासपुर जा रही सिंह ट्रेवल्स की यात्री बस चालक के नशे में होने के कारण घाटी में पलट गयी जिसके चलते 6 यात्रियों की मौत हो गयी और करीब 30 से अधिक यात्री घायल हुये हैं। बस कल शाम को इलाहाबाद से बिलासपुर के लिये निकली जिसके चालक और कंडक्टर ने रास्ते में दो जगह शराब पी और बस को काफी तेज रफ्तार से चलाते रहे। यात्रियों ने इस पर ऐतराज जतलाते हुये दोनों को रोकना चाहा पर दोनों ने बाद मे अपने ड्रायवर केबिन को भी बंद कर लिया और बस तड़के बंजारी घाट में कंेदा गांव के पास घाटी में कूद गयी।

बीजेपी, कांग्रेस और बसपा समर्थकों ने थामा जेसीसीजे का दामन

राहत की बात यह रही कि बस एक पेड़ पर जा टिकी थी नहीं तो हादसा और बड़ा हो सकता था। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गयी और 30 घायल हुए। घायलों को रतनपुर, कोटा और गौरेला के अस्पतालों में भर्ती कराया गया बड़े हादसे की जानकारी मिलते ही बिलासपुर से एडिशनल एसपी और कोटा एसडीएम सहित अन्य अधिकारी पहुंच गये थे और घायलों को पहुंचाने के लिये आसपास की सभी 108 और महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस को बुला लिया गया था।

सरकार का तुगलकी फरमान, अब हडताल पर नहीं जा सकेगें शिक्षाकर्मी

मरने वालों में एक 13 साल की लड़की भी है। वहीं हादसे के बाद चालक रविशंकर महिपाल फरार हो गया। बंजारी घाट में जब से आरएमकेके रोड को नेशनल हाईवे घोषित किया गया है तब से हादसे लगातार बढ़ गये है वहीं कोई चेकिंग आदि व्यवस्था नहीं होने के कारण हादसे लगातार हो रहे है वहीं प्रशासन ने मरने वालों को शासन के द्वारा निर्धारित मुआवजा देने की बात कही है।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में