धार। कहते हैं मारने वाले से ज्यादा बचाने वाला ज्यादा शक्तिशाली होता है ऐसा ही एक वाक्या धार जिले के धरमपुरी में देखने को मिला, जब एक माँ अपने बच्चे को साथ लेकर कहीं जा रही थी। उसी दौरान एक कार चालक ने तेज गति से लापरवाही पूर्वक पीछे से टक्कर मार दी। उस कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला के हाथ से बच्चा उछलकर दूर जा गिरा वही महिला को कार ने काफी दूर उछाल दिया और उसके बाद कार का अगला पहिया महिला के ऊपर चढ़ गया।
ये भी पढ़ें –सुरक्षा में चू्क, श्रीनगर में हुई आतंकी संगठनों की मीटिंग, लाल चौक पर सेल्फी लेने का दावा
उसके बाद आस पास भगदड़ मच गई और लोगो ने बीच बचाव कर महिला कोहास्पिटल पहुँचाया। इस घटना में सबसे अच्छी बात यह देखने मिली कि इतनी बड़ी दुर्घटना होने के बावजूद बच्चे को खरोच तक नही आई। महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है पूरी घटना किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घटना धरमपुरी के राजबाड़ा चौक समीप गणेश मन्दिर के सामने की है महिला अपने बच्चे के साथ अस्पताल से आ रही थी तभी कार चालक ने लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दी जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालक की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से परिचित होने के चलते महिला द्वारा कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज नही करवाया गया।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/f3NzMN0QC9c” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>