सीएम भूपेश बघेल का राजधानी में रोड शो, इधर पूर्व सीएम की जनसभा

सीएम भूपेश बघेल का राजधानी में रोड शो, इधर पूर्व सीएम की जनसभा

सीएम भूपेश बघेल का राजधानी में रोड शो, इधर पूर्व सीएम की जनसभा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: April 21, 2019 2:10 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को रायपुर में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे के पक्ष में रोड शो करेंगे। सीएम भूपेश बघेल का रोड शो सुबह 11 बजे राजीव भवन से शुरु होगा। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री जशपुर, जांजगीर-चांपा और दुर्ग के दौरे पर रहेंगे।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: निगरानी दलों ने 6 करोड़ 74 लाख रूपए किए जब्त

तीसरे चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में सीएम भूपेश बघेल तीनों जगह आमसभा संबोधित करेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सरगुजा के दौरे पर रहेंगे। जहां को चुनावी प्रचार की कमान संभालेंगे, और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: तीसरे चरण के मतदान के लिए आज शाम थम जाएगा चुनावी शोर, 23 अप्रैल को 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह आज जशपुर, बिलासपुर और जांजगीर चांपा के दौरे पर रहेंगे। जहां वे दुलदुला, गौरेला, अकलतरा, ठठारी के चुनावी दौर पर रहेंगे, और वहां पर आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. अनिल जैन आज जांजगीर-चांपा, कोरबा के दौरे पर रहेंगे, इसके बाद दोपहर 3 बजे एकात्म परिसर रायपुर में मीडिया से मुखातिब होंगे।


लेखक के बारे में