योगी सरकार के मंत्री ने फेसबुक के जरिए भाजपा नेता से मांगे 15 हजार रुपए! बाद में पता चला फर्जी है एकाउंट

योगी सरकार के मंत्री ने फेसबुक के जरिए भाजपा नेता से मांगे 15 हजार रुपए! बाद में पता चला फर्जी है एकाउंट

योगी सरकार के मंत्री ने फेसबुक के जरिए भाजपा नेता से मांगे 15 हजार रुपए! बाद में पता चला फर्जी है एकाउंट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: December 13, 2020 12:13 pm IST

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं फिरोजाबाद जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह की फर्जी फेसबुक अकाउंट के जरिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता से रुपये मांगे जाने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता की लिखित शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी। एसएसपी अजय कुमार पांडे ने बताया कि शनिवार को फर्जी फेसबुक अकाउंट से एक लिंक भाजपा नेता अमित गुप्ता को भेजकर मित्रता की गई और आज रविवार को उनसे 15,000 रुपये की मांग की गई है।

Read More: होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, पुलिस ने दबिश देकर किया ​जिस्मफरोशी के कारोबार का खुलासा

उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। उन्‍होंने कहा कि साइबर सेल के प्रभारी व उनकी टीम जल्दी इस मामले का खुलासा करेगी और फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाले की गिरफ्तारी होगी। भाजपा नेता एवं प्रवक्ता अमित गुप्ता ने बताया, ‘‘शनिवार रात करीब 10:00 बजे उनके फेसबुक अकाउंट पर राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह के फेसबुक खाते से मित्रता का अनुरोध आया जिसे उन्होंने स्‍वीकार कर लिया।’’

Read More: बंद होंगे सरकारी मदरसे और संस्कृत स्कूल, असम कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर

उन्‍होंने बताया कि रविवार को इस अकाउंट से हाय-हलो के कुछ देर बाद उनसे पूछा गया कि आप गूगल पे पर मौजूद हैं और उन्होंने जब इसका हां में जवाब दिया तो उधर से कहा गया कि मुझे एक काम है आप 15,000 रुपये गूगल पे के जरिये भेज दीजिए।’’ अमित गुप्‍ता ने बताया, ‘‘मैंने उसका जवाब यह कह कर दिया कि आप तो मंत्री हैं और कैबिनेट मंत्री होने के साथ-साथ जिले के प्रभारी भी हैं आपको रुपयों की क्या जरूरत पड़ गई। उधर से कहा अकाउंट में कम हैं, इसलिए चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसकी जानकारी फोन पर मैंने तत्काल प्रभारी मंत्री के निजी सचिव को दी।’’ गुप्‍ता ने कहा कि बाद में इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे को फोन पर बताने के बाद लिखित रूप से दी।

Read More: पियानो बजाती रही 9 साल की सौम्या, डॉक्टर्स ने ब्रेन की सफल सर्जरी कर निकाला ट्यूमर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"