समाजवादी पार्टी ने MP उपचुनाव के लिए जारी किया मोबाइल नंबर, टिकट चाहने वालों को संपर्क करने की अपील

Ads

समाजवादी पार्टी ने MP उपचुनाव के लिए जारी किया मोबाइल नंबर, टिकट चाहने वालों को संपर्क करने की अपील

  •  
  • Publish Date - October 7, 2020 / 10:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए जहां भाजपा-कांग्रेस लगातार सभाएं कर मतदाताओं को रिझाने में जुटी है। वहीं समाजवादी पार्टी का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

पढ़ें- ऋचा जोगी को नोटिस, 10 दिनों के अंदर जवाब नहीं देने …

 

पढ़ें- ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, भाई …

सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट में टिकट वितरण की जानकारी दी गई है। ट्वीट में लिखा गया है कि मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए जो भी समाजवादी पार्टी नेता, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जो समाजवादी पार्टी टिकट से चुनाव लड़ना चाहते हैं उनके लिए मोबाइल नंबर जारी किया गया है।

पढ़ें- ‘लंबी, पतली और गोरी’ नहीं… चाहिए ऐसी दुल्हन जिसे …

टिकट के लिए नंबर पर संपर्क करने का जिक्र किया गया है। इस मोबाइल नंबर +91 75572 95555 पर आवेदन व्हाट्सएप करने को कहा गया है।