रेत माफियाओं ने तहसीलदार पर किया जनलेवा हमला, पुलिस करती रही टालमटोल

Ads

रेत माफियाओं ने तहसीलदार पर किया जनलेवा हमला, पुलिस करती रही टालमटोल

  •  
  • Publish Date - February 4, 2018 / 08:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

छतरपुर जिले में रेत माफियाओं के होशले इतने बुलंद है कि उन्होंने अवैध खनन रोकने गए नायब तहसीलदार को घेरकर जान से मारने का प्रयास किया, गनीमत यह रही कि ग्रामीणों की मदद से नायब तहसीलदार संजय गर्ग मौके से जान बचाकर भागे तो रास्ते मे माफिया ने उनकी सरकारी गाड़ी पर ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास कर उन्हें मारने की कोशिश की, हैरानी इस बात की है कि जब तहसीलदार ने पूरी घटना की सूचना थाना प्रभारी महाराजपुर को फोन पर दी तो वह घंटों घटना स्थल पर नही पहुँचे उसके बाद तहसीलदार ने जब पूरे घटनाक्रम से जिला कलेक्टर को अवगत कराया तब गढ़ीमलहरा पुलिस मौके पर पहुंची और तहसीलदार महाराजपुर थाना पहुँचे और मामले पर संज्ञान लेने को कहा तहसीलदार की शिकायत पर भी क्षेत्रिय थाना प्रभारी ने घटना के पांच घंटे बाद वो भी पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया है।

शहडोल में 7 बाघों का मूवमेंट कैमरे में कैद, वन विभाग ने ली राहत की सांस

थाना प्रभारी पर कथित आरोप है कि उनकी मिली भगत से इलाके के खीरी गांव में उत्तर प्रदेश के रेत माफिया अवैध रेत का खनन कर रहे है जिसको रोकने के लिए तहसीलदार अपने अमले के साथ खदान पर गए थे जहां पर रेत माफिया ने तहसीलदार को पहले घेरकर धमकाया और उसके बाद ट्रेक्टर चढ़़ाकर जान से मारने की कोशिश की।

 

 

वेब डेस्क, IBC24