सर्मथक ने नरोत्तम मिश्रा की तुलना गैंगस्टर आनंद पाल से कर दी, वीडियो वायरल

Ads

सर्मथक ने नरोत्तम मिश्रा की तुलना गैंगस्टर आनंद पाल से कर दी, वीडियो वायरल

  •  
  • Publish Date - July 19, 2017 / 02:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

 

दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों द्वारा बीतेदिनों एक बैठक आयोजित की गई जिसमें नरोत्तम मिश्रा का समर्थक मुकेश यादव नाम के व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो अपने नेता नरोत्तम के बारे में बातें कहते हुए दिख रहा है कि मंत्री जी से जब काम पड़ता है तब कोई नही कहता हम किस पार्टी से है और ये बैठक नरोत्तम भक्तांे की किसी पार्टी की नही अपनी है इसमें कोई पराया नहीं है और अब हम कांग्रेसियांे को मिठाई नहीं बाटने देंगे ईट से ईट बजा देंगे जब राजस्थान में गेंगस्टर आनंद पाल के लिए लोग मर रहे है अगर मंत्री जी के लिए दस पांच मर जायेंगे तो क्या हो जायेगा। 

उसने मंत्री नरोत्तम की तुलना एक गैंगस्टर आनंदपाल से कर दी जो की एक क्रिमनल था जब मंत्री हमारी मदद करते है तो वो किसी जिला अध्यक्ष या किसी से पूछते है क्या हमारे लिए नरोत्तम मिश्रा पहले है पार्टी वार्टी सब बाद में पार्टी से कोई मतलब नही है अब जब मंत्री जी संकट में है मुसीबत में है तो उनकी मदद के लिए क्या हमें किसी से पूछना पड़ेगा क्या, उनको बचाने के लिए और कुछ भी कर गुजरने और राजेंद्र भारती जिसने नरोत्तम के खिलाफ चुनाव आयोग में रीट लगाई थी उसके खिलाफ बीजेपी के कार्यकर्ताओं को भड़काने उकसाने जैसी बातें करते हुए दिखाई दे रहा हैं मुकेश यादव नाम का ये कार्यकर्ता है जो खुले में धमकी और भद्दे से भद्दे शब्दों का प्रयोग करते हुए दिखाई और सुनाई दे रहा है जबकि बीजेपी अपने आपको एक अनुशासन वाली पार्टी कहती है जिसके कार्यकर्ता कांग्रेस को और उसके कार्यकर्ता राजेंद्र भारती के खिलाफ लोगांे को भड़का रहे है और राजेद्र भारती को दत्तिया से मुहं काला करके और चिल्लुभर पानी में डुबाने की बात कहते हुए भी दिखाई दे रहें है।

ताजा खबर