सीढ़ियों से गिरकर घायल हुईं सरोज पांडेय, व्हीलचेयर से पहुंची नामांकन भरने

Ads

सीढ़ियों से गिरकर घायल हुईं सरोज पांडेय, व्हीलचेयर से पहुंची नामांकन भरने

  •  
  • Publish Date - March 12, 2018 / 06:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा राज्यसभा सांसद उम्मीदवार सरोज पांडेय घर में सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हो गईं. उनके हाथ और पैर में चोट लगने से प्लास्टर  लगाया गया है.

 

सरोज पांडेय घर से नामांकन दाखिल करने के लिए निकल रहीं थी इसी दौरान सीढियों से उनका पैर स्लिप हो गया है और वो सीढ़ियों से नीचे गिरकर घायल हो गई. सरोज पांडेय के हाथ और पैर पर मोच आया है.

ये भी पढ़ें- बीजेपी ने सरोज पांडेय को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, आज दाखिल करेंगी नामांकन

ये भी पढ़ें- बिलासपुर संभाग में लगेगी रमन की चौपाल, वुमेंस हॉस्टल का करेंगे लोकार्पण

सरोज पांडेय इसी हालत में नामांकन के लिए रायपुर रवाना हुई जहां से वो व्हीलचेयर से नामांकन दाखिल करने पहुंची हैं. सरोज पांडेय के साथ सीएम रमन सिंह, राजेश मूणत और श्रीचंद सुंदरानी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक भी मौजूद थे

 

 

वेब डेस्क, IBC24