सिंधिया ने एक ही झटके में कांग्रेस के सभी आरोपों का दिया जवाब, बोले ‘कांग्रेस को कुर्सी चली जाने की मिर्ची लगी’

सिंधिया ने एक ही झटके में कांग्रेस के सभी आरोपों का दिया जवाब, बोले 'कांग्रेस को कुर्सी चली जाने की मिर्ची लगी'

सिंधिया ने एक ही झटके में कांग्रेस के सभी आरोपों का दिया जवाब, बोले ‘कांग्रेस को कुर्सी चली जाने की मिर्ची लगी’
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: July 2, 2020 8:48 am IST

भोपाल। मंत्रिमंडल गठन के बाद राजभवन से बाहर निकलते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कोरोना संकट की वजह से भाजपा नेतृत्व कैबिनेट विस्तार टाल रहा था, आज मंत्रिमंडल विस्तार नहीं जनसेवकों की टीम का गठन हुआ। शपथ ग्रहण का जश्न ना मनाएं मंत्री जिम्मेदारी उठाएं। वहीं अपने समर्थक 14 विधायकों के मंत्री बनने पर सिंधिया ने कहा कि ये गणित का नहीं ये गेम है सेवा का।

ये भी पढ़ें:मंत्रिमंडल गठन के बाद सिंधिया का नया अंदाज, बोले ‘कांग्रेस और दिग्विजय सिंह को मेरा एक ही जवाब “ट…

प्रजातंत्र की हत्या के कांग्रेस के आरोप पर सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस छटपटा रही है। कांग्रेस इमरजेंसी लागू होने का काला दिवस मनाए, कांग्रेस को कुर्सी चली जाने की मिर्ची लगी है। उन्होने कहा कि खुद संक्रमित होकर भी मैंने जनता की सेवा की। कांग्रेस नेताओं द्वारा जयचंद की संज्ञा देने पर सिंधिया बोले मुझे कांग्रेस का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। अंत में सिंधिया ने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को कहना चाहता हूँ, टाईगर अभी ज़िंदा है।

ये भी पढ़ें: शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, 28 मंत्रियों ने ली शपथ, सिंधिया खेमे …

बता दें कि मंत्रिमंडल गठन के बाद से ही कांग्रेस हमलावर है, और केबिनेट में बीजेपी के लोगों को नहीं शामिल करके सिंधिया समर्थकों को ज्यादा प्राथमिकता देने पर तंज कस रही है। कैबिनेट में 11 ऐसे नाम हैं जो सिंधिया समर्थक हैं।

ये भी पढ़ें: शिवराज कैबिनेट का विस्तार, इन नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ल…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com