खड़ी कार में दूसरी कार ने पीछे से टक्कर मारी,पति-पत्नी और बेटे की मौत, दो घायल

खड़ी कार में दूसरी कार ने पीछे से टक्कर मारी,पति-पत्नी और बेटे की मौत, दो घायल

खड़ी कार में दूसरी कार ने पीछे से टक्कर मारी,पति-पत्नी और बेटे की मौत, दो घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: October 28, 2020 7:54 pm IST

मथुरा, 28 अक्टूबर (भाषा)।  उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बुधवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़ी एक कार में दूसरी कार द्वारा पीछे से टक्कर मार दिए जाने से उसमें बैठे पति-पत्नी और उनके बेटे की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- सीएम को मारीच, कंस और शकुनि मामा का निचोड़ बताना पड़ सकता है भारी, कांग्रेस के

पुलिस के अनुसार गुरुग्राम के राजीव नगर निवासी धर्मवीर सिंह राणा (55) पत्नी ऊषा और बेटे अविनाश राणा के साथ आल्टो कार से आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। उसी बीच महावन थाना क्षेत्र में उन्होंने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की। तभी पीछे से आ रही एक टियागो कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। दूसरी कार में अमृतसर निवासी कुलदीप और प्रवीण बैठे थे कार  कुलदीप चला रहा था।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस बोली- CM शिवराज सरकारी खर्चे पर कर रहे बीजेपी का प्रचार, चुनाव आयोग से की

थाना प्रभारी जसमीत सिंह ने बताया, इस घटना में धर्म सिंह राणा, पत्नी उषा राणा व बेटे अविनाश की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा टक्कर मारने वाली गाड़ी का चालक कुलदीप उर्फ लक्की व प्रवीण बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


लेखक के बारे में