घर बैठे ही अपने नाम और मतदान केंद्र की ले सकते हैं ऑनलाइन जानकारी, मोबाइल से भी

Ads

घर बैठे ही अपने नाम और मतदान केंद्र की ले सकते हैं ऑनलाइन जानकारी, मोबाइल से भी

  •  
  • Publish Date - November 19, 2018 / 03:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ ने पारदर्शी निर्वाचन के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए एक वेबसाइट तैयार की है। वेबसाइट के माध्यम से मतदाता अब घर बैठे अपना नाम और मतदान केंद्र की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। देखा गया है कि मतदाताओं को मतदान केंद्र, सरल क्रमांक जैसी आवश्यक जानकारी के अभाव में मतदाताओं को मतदान में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। वेबसाइट के जरिए अब मतदाताओं को इस परेशानी से निजात मिलेगी। मतदाता अब आयोग द्वारा तैयार की गई वेबसाइट http://election.cg.nic.in/elesrch/electorsearch.aspx पर देख कर सकते हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए एक करोड़ 53 लाख 85 हजार 983 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 77 लाख 46 हजार 628 पुरूष और 76 लाख 38 हजार 415 महिला मतदाता तथा 940 अन्य मतदाता शामिल है। दूसने चरण के मतदान के लिए 19 हजार 296 बूथ केंद्र बनाए गए है।

यह भी पढ़ें : 72 का रण, 9 मंत्री सहित तमाम दिग्गजों की किस्मत दांव पर, जानिए कौन कहां से 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट में मतदाताओं को अपना नाम और मतदान केन्द्र पता लगाने के लिए सबसे पहले विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज में ब्लिंक करते मतदाता सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा। उसके बाद विधानसभा की जानकारी के लिए सर्च ऑप्शन में मतदाता संबंधित विधानसभा का नाम क्लिक  करेंगे। क्लिक करते ही विधानसभा की मतदाता सूची खुल जाएगी। जिसपर मतदाता अपना नाम अंकित कर सर्च ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। जिसके बाद मतदाता को उसके द्वारा चाही गई जानकररी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।  फिर मतदाता सरनेम सहित नाम पिता का नाम मिलान कर अपना नाम और मतदान केन्द्र का पता लगा सकते है।  इस तरह मतदाताओं को मतदान केंद्र पता लगाने के लिए यहां-वहां भटकने की परेशानी से बच सकते है।