नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) सॉफ्टबैंक के समर्थन वाली डिजिटल कॉमर्स मंच एसेवेक्टर लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के आखिरी दिन 4.93 गुना अभिदान मिला।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 420 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 7,42,29,166 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 36,61,43,076 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 4.62 गुना जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटे के लिए 8.16 गुना बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 3.38 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।
एसवेक्टर लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 189 करोड़ रुपये जुटाए।
कंपनी के आईपीओ का मूल्य दायरा 30-32 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
कंपनी के शेयर संभवत: पांच अक्टूबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होंगे।
आईपीओ में 287 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जा रहे हैं और इसमें 4.16 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण