गुजरात: अहमदाबाद हवाई अड्डे पर 97 लाख रुपये का गांजा जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

गुजरात: अहमदाबाद हवाई अड्डे पर 97 लाख रुपये का गांजा जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 09:11 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 09:11 PM IST

अहमदाबाद, 29 सितंबर (भाषा) गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक यात्री से करीब 97.32 लाख रुपये मूल्य का ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा जब्त किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, बैंकॉक से आए सूरत निवासी मिलन पिपलिया ने 973.23 ग्राम गांजा छोटे-छोटे पैकेट में कथित तौर पर छिपा रखा था।

उन्होंने बताया, ‘‘एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (एपीआईएस) की मदद से यात्री के विवरण की जांच के आधार पर अहमदाबाद सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने पिपलिया को रोका। उसके बैग में दो प्लास्टिक पैकेटों के अंदर हरे रंग का पदार्थ छिपा हुआ मिला।’’

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पदार्थ के ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा होने की पुष्टि हुई, जिसमें पारंपरिक गांजे की तुलना में कई गुना अधिक नशा होता है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा जितेंद्र अविनाश

अविनाश