पुलिस की छापामार कार्रवाई, सेक्स रैकेट चलाने वाली 2 युवतियां गिरफ्तार

Ads

पुलिस की छापामार कार्रवाई, सेक्स रैकेट चलाने वाली 2 युवतियां गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 4, 2018 / 02:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

जबलपुर के सूपाताल इलाके में पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट चलाने वाली 2 युवतियों को हिरासत में ले लिया। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में जारी इस गौरखधंधे की शिकायत पुलिस को लंबे समय से मिल रही थी। दबिश से पहले पुलिस ने पूरी तैयारी कि और अपने कुछ साथी कर्मियों को ग्राहक बनाकर मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें – खाकी पर लगा दाग, महिला से जबरदस्ती की कोशिश, कैमरे में कैद पूरा वाक्या

पुलिस को मौके पर देख ग्राहक और सेक्स रैकेट चलाने वालों में अफरातफरी मच गई और रफूचक्कर होने के लिए भागने की कोशिश करने लगे लेकिन मौके पर पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी से 2 धंधाचालक युवतियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अन्य कुछ ग्राहक भागने में कामयाब रहे।

 

 

वेब डेस्क, IBC24