काले रंग की कार से चल रहा था देह व्यापार, ऐसे हुआ सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

Ads

काले रंग की कार से चल रहा था देह व्यापार, ऐसे हुआ सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

  •  
  • Publish Date - July 10, 2018 / 02:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

भोपाल शाहपुरा थाना पुलिस और महिला थाना पुलिस ने सेक्स रेकेट का पर्दाफाश करते हुए एक युवती समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के मुताबिक पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दानापानी रेस्टोरेंट के पास एक काले रंग की कार में कुछ लोग संदिग्ध हालत में हैं।। मौके पर पहुंची पुलिस को कार में युवती और दोनों युवक आपत्तिजनक हालत में अनैतिक देह व्यापार का कृत्य करते मिले

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी दिलीप ने बताया कि उसने युवती को महाराष्ट्र से देह व्यापार के लिए बुलाया था। वह देह व्यापार कराने के लिए लड़कियों को अलगअलग जगहों से बुलवा कर सप्लाई करता है। लड़कियों को भोपाल स्थित अपने घर पर रूकवाकर घर में भी देह व्यापार का धंधा करवाता है।

यह भी पढ़ें : आप ने की शुरु की चुनाव तैयारी, दिल्ली से आए कार्यकर्ता हो रहे तैनात

इसके अलावा दूसरा आरोपी अर्जुन पाल, दिलीप के घर में देखरेख और खाना बनाने का कार्य करता है। वह भी युवती के साथ आपत्तिजनक हालात में पकड़ाया पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ कर देह व्यापार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैपुलिस के मुताबिक शाहपुरा इलाके से पहले पकड़े गए सैक्स रेकेट से इस गिरोह के तार जुड़े हैं अब पुलिस इन सभी आरोपियों से देशभर में फैले नेटवर्क को खंगालने का काम कर रही है

वेब डेस्क, IBC24