हैदराबाद, 23 जून (भाषा) भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने मंगलवार को यहां अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से सटी एक सड़क का नाम बदलकर अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखे जाने के उपलक्ष्य में एक औपचारिक पट्टिका का अनावरण किया।
हैदराबाद स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, तेलंगाना सरकार का यह फैसला अमेरिका को सम्मान देता है और अमेरिका-भारत जुड़ाव के एक प्रमुख केंद्र के रूप में हैदराबाद की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
यहां के वित्तीय जिले नानकरामगुडा में ‘अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास रोड’ का नाम बदलकर अब ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ कर दिया गया है।
भाषा सुमित पारुल
पारुल