टीम राजस्थान के लौटने के बाद शिक्षाकर्मियों का मुद्दा गरम, सरकार को रिपोर्ट का इंतजार

Ads

टीम राजस्थान के लौटने के बाद शिक्षाकर्मियों का मुद्दा गरम, सरकार को रिपोर्ट का इंतजार

  •  
  • Publish Date - April 22, 2018 / 03:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मियों का मुद्दा एक बार फिर गरमाने लगा है। उनकी मांगों के संबंध में अध्ययन करने राजस्थान गई टीम शुक्रवार को लौट गई है। इधर, शिक्षाकर्मियों ने आंदोलन की रणनीति बनाने 24 अप्रैल को बैठक बुलाई है। ऐसे में कयासों का दौर तेज हो गया है। कहा जा रहा है कि सरकार शिक्षाकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को बैठक के लिए बुलाया जा सकता है। हालांकि प्रशासनिक और शिक्षाकर्मी मोर्चा के पदाधिकारी किसी भी मंत्रालय स्तर पर बैठक की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें – पूर्व प्रेमी को मिलने बुलाया और कर दिया चाकू से हमला

राजस्थान दौरे पर गई कमेटी के लौटने के बाद शिक्षाकर्मी मोर्चा ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग करते हुए राजस्थान में वेतन भत्ते सहित नियम-प्रावधानों की जानकारी मीडिया को दी है। सूत्रों का कहना है कि नियमानुसार राजस्थान गई टीम सोमवार को अपनी रिपोर्ट अवर सचिव पंचायत को सौंप सकती है। इस बात की भी संभावना है कि कमेटी सीधे मुख्य सचिव को अपनी रिपोर्ट दे दे। ऐसी स्थिति में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी रिपोर्ट सरकार को सौंपे या फिर मोर्चा के पदाधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाए, लेकिन बैठक की फिलहाल कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। क्योंकि हाईपावर कमेटी अभी तक किसी नतीजे पर पहुंच नहीं पाई और उसके पास 4 मई तक का समय है।

यह भी पढ़ें – टीएस सिंहदेव के बदले सुर, खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताने वाले बयान से पलटे

इतना जरूर तय है कि हाईपावर कमेटी सुराज अभियान के कारण मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक नहीं कर पाई, लिहाजा कार्यकाल पूरा होने से पहले बैठक हो सकती है। कुल मिलाकर शिक्षाकर्मियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सरकार के रूख को देखकर फिलहाल उनकी मांगों खासतौर पर संविलियन पर कोई सहमति नहीं बन पाई है।

 

वेब डेस्क, IBC24