अनशन की घोषणा कर पीछे हटे अन्ना हजारे, तो शिवसेना ने तंज कसते हुए कहा- ’ये तो होना ही था’

Ads

अनशन की घोषणा कर पीछे हटे अन्ना हजारे, तो शिवसेना ने तंज कसते हुए कहा- ’ये तो होना ही था’

  •  
  • Publish Date - January 30, 2021 / 04:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

मुंबई: किसानों के मुद्दों को लेकर पहले भूख हड़ताल की घोषणा करने और फिर कुछ ही घंटों में इससे पीछे हटने पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की आलोचना करते हुए शिवसेना ने शनिवार को कहा कि यह तो अपेक्षित था। हजारे ने नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में बेमियादी हड़ताल की घोषणा शुक्रवार को की थी, लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के साथ बातचीत के बाद फैसला बदल लिया।

Read More: पति-पत्नी ने कराई नसबंदी, लेकिन पांच साल बाद फिर प्रेग्नेंट हो गई महिला, जानिए क्या है माजरा

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय के अनुसार, ‘‘यह घटनाक्रम मजेदार रहा, लेकिन अपेक्षित था।’’ पार्टी ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि केंद्र सरकार के विवादास्पद कृषि कानूनों पर हजारे का रुख क्या है। उसने कहा, ‘‘प्रदर्शनकारी किसानों को निशाना बनाया जा रहा है और जिस तरह से उनके साथ बर्ताव किया जा रहा है, वह हैरान करने वाला है।’’

Read More: पुलिस अधिकारियों को मिली प्रमोशन की सौगात, 32 DSP बनाए गए एडिशनल एसपी

शिवसेना ने कहा कि मनमोहन सिंह नीत संप्रग सरकार के दौरान हजारे दो बार दिल्ली गये और बड़ा आंदोलन चलाया तथा भाजपा ने उन आंदोलनों का समर्थन किया था। उसने कहा, ‘‘लेकिन पिछले कुछ साल में उन्होंने नोटबंदी, लॉकडाउन पर कोई रुख नहीं अपनाया।’’ पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन का दमन करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है और उनके नेताओं को हवाईअड्डों पर ‘लुक आउट नोटिस’ थमाये गये हैं जैसे कि वे अंतरराष्ट्रीय भगोड़े हों।

Read More: CRPF जवानों ने नाकाम की नक्सलियों की साजिश, बरामद किए 300 से अधिक स्पाइक

‘सामना’ के संपादकीय के बारे में पूछे जाने पर हजारे ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अपने गांव रालेगण सिद्धी में संवाददाताओं से कहा कि समाज और देश का हित उनके लिए मायने रखता है ना कि सत्तारूढ़ दल का। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी कुछ गलत होता है, देश और समाज के खिलाफ कुछ होता है तो मैं आवाज उठाता हूं। मैंने नरेंद्र मोदी सरकार के शासनकाल में ही भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन किया था।’’

Read More: बड़ी उपलब्धि, छत्तीसगढ़ पुलिस को देशभर में दूसरा स्थान, 18 राज्यों की रैंकिंग में प्रदेश ने कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ा