भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार 4 अगस्त को प्रदेशभर में स्व रोजगार मेला का आयोजन करेगी। साथ ही, 9 अगस्त को शहीद सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। ये निर्णय सोमवार को हुई शिवराज कैबिनेट की बैठक में लिए गए। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन आशीर्वाद यात्रा की सफलता को लेकर बधाई भी दी गई। शिवराज कैबिनेट ने वरिष्ठ पत्रकारों को दी जाने वाली श्रद्धा निधि बढ़ाने का भी फैसला लिया है। इसके अलावा सरकार ने प्याज और लहसन को एमएसपी पर खरीदने का भी फैसला किया है।
4 अगस्त को प्रदेशभर में आयोजित होने वाले रोजगार मेला में 2,80,000 हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। 9 अगस्त को शहीद सम्मान यात्रा निकाले जाने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा कैबिनेट ने पत्रकारों की श्रद्धानिधि 6 से बढ़ाकर 7 हज़ार किए जाने और आयु सीमा 62 से घटाकर 60 साल किए जाने को भी मंजूरी दी।
यह भी पढ़ें : राजधानी के इंडोर स्टेडियम में मोबाइल तिहार, स्मार्टफोन का वितरण, कंगना भी है मौजूद, देखिए लाइव
कैबिनेट ने ये भी फैसला किया है कि पत्रकारों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं अब गैर अधिमान्य पत्रकारों को भी दी जाएगी। इसका 50 प्रतिशत प्रीमियम सरकार भरेगी। इसी तरह सागर जिले के लिए दो कॉलेज के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगाई गई। साथ ही रहली विधानसभा में उद्यानिकी कालेज और खुरई में एग्रीकल्चर कालेज खोलने के प्रस्ताव पर सहमति दी गई।
वेब डेस्क, IBC24