शिवराज कैबिनेट के फैसले, भावांतर योजना को मिली मंजूरी

शिवराज कैबिनेट के फैसले, भावांतर योजना को मिली मंजूरी

शिवराज कैबिनेट के फैसले, भावांतर योजना को मिली मंजूरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: August 29, 2017 3:10 am IST

भोपाल में शिवराज कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी….कैबिनेट के साथ ही कृषि कैबिनेट की बैठक भी हुई जिसमें किसानों के लिए भावांतर योजना को मंजूरी दी….योजना के तहत 1 सितंबर से 11 अक्टूबर तक पंजीयन किया जाएगा…और ये मौजूदा खरीफ सीजन से लागू होगी…इसमें सोयाबीन , मक्का, मूंग, ऊड़द, मूंगफली तिल को शामिल किया गया है। 

कैबिनेट ने मूंग, उड़द, अरहर और प्याज पर मंडी शुल्क से राहत देने का भी फैसला किया है….शिवराज कैबिनेट की बैठक में 108 एंबुलेंस योजना के लिए 235.35 करोड और नेशनल हेल्थ मिशन के लिए 8 हजार 422.35 करोड रूपए मंजूर किए हैं…दोनों केंद्रीय योजना 2020 तक चलती रहेंगी,…इसके अलावा पुलिस विभाग में 372 पद मंजूर किए गए। 

शहडोल संभाग में अपर आयुक्त का पद स्वीकृत किया गया…बालाघाट के बेहर में अपर कलेक्टर कार्यालय बनाए जाने और सिवनी के लखनादौन में अपर कलेक्टर अमले के पद स्वीकृत किये जाने के फैसले पर भी मुहर लगाई गई….उज्जैन प्रेस क्लब को 25 लाख का अनुदान और झाबुआ में रामा को तहसील बनाने का फैसला भी कैबिनेट में लिया गया। 

कैबिनेट बैठक में सीएम ने मंत्रियों के राजधानी में रहकर कार्यकर्ताओं से मिलने का समय भी तय किया… सोमवार को सुबह 10 -12 बजे तक और मंगलवार को  3-5 बजे तक सभी मंत्री मंत्रालय में या अपने बंगले पर बैठकर आम जनता और कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।


लेखक के बारे में