संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल के साइड इफेक्ट, वक्त पर इलाज नहीं मिलने से मासूम की मौत

Ads

संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल के साइड इफेक्ट, वक्त पर इलाज नहीं मिलने से मासूम की मौत

  •  
  • Publish Date - March 12, 2018 / 11:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

भोपाल। संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल के साइड इफेक्ट भी सामने आने लगे हैं। अशोकनगर के पिपरई स्वास्थ्य केन्द्र में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया, जिला अस्पताल लाते समय बच्चे की मौत हो गयी।

ये भी पढ़ें- नया रायपुर में ओवरटेक करने पर विवाद, बाइक सवार की चाकू मारकर हत्या

  

ये भी पढ़ें- रायपुर में बीजेपी-कांग्रेस पर बरसे केजरीवाल,भूपेश ने कहा-बीजेपी के इशारों पर चलता है ‘झाड़ू’

दरअसल पीड़ित महिला को डिलिवरी पिपरई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया था, लेकिन हॉस्पिटल के गेट तक पहुंचते पहुंचते उसने बच्चे को जन्म दे दिया। संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल पर होने की वजह से जच्चा-बच्चा को वक्त पर इलाज नहीं मिल पाया और खुले में प्रसव की वजह से नवजात की मौत हो गयी।

 

ये भी पढें- सीढ़ियों से गिरकर घायल हुईं सरोज पांडेय, व्हीलचेयर से पहुंची नामांकन भरने

हालांकि डॉक्टर्स की मानें तो अस्पताल लाते समय ही पीड़ा अधिक बढ़ गई थी, जिससे डिलीवरी दरवाजे पर हुई और बच्चा फंसा हुआ था, जिसके चलते उसे अशोकनगर के लिए रेफर किया गया था, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24