सिक्किम सुरंग हादसा: मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देगी पटेल इंजीनियरिंग

Ads

सिक्किम सुरंग हादसा: मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देगी पटेल इंजीनियरिंग

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 10:04 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 10:04 PM IST

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) सिक्किम में तीस्ता चरण-6 जलविद्युत परियोजना के तहत निर्माणाधीन सुरंग में हुए विस्फोट से मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पटेल इंजीनियरिंग ने पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

पटेल इंजीनियरिंग इस परियोजना में सरकारी स्वामित्व वाली एनएचपीसी के लिए ईपीसी कार्य कर रही है।

पटेल इंजीनियरिंग ने एक बयान में कहा कि सुरंग में फंसे सभी 25 कर्मियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

कंपनी ने कहा, ‘‘तत्काल सहायता के तौर पर पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पांच लाख रुपये अनुग्रह राशि देगी।’’

भाषा

यासिर अजय

अजय