गुना में कमल खिलाने में लगी भाजपा पर बोले सिंधिया जीत सत्य की होगी

गुना में कमल खिलाने में लगी भाजपा पर बोले सिंधिया जीत सत्य की होगी

गुना में कमल खिलाने में लगी भाजपा पर बोले सिंधिया जीत सत्य की होगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: September 5, 2017 2:48 pm IST

 

बीजेपी मुझे हराने का सपना देखती है, तो देखती रहे…. हम अपने रास्ते पर चल रहे हैं और जीत सत्य की होगी… ये कहना है पूर्व केंद्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का.. जो मंगलवार को ग्वालियर पहुंचे, जहां रेलवे स्टेशन पर करीब दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। लेकिन इस दौरान सिधिया ने फूल मालाओं की बजाए सिर्फ सूत की मालाएं ही पहनी और फूलों वाली मालाएं पहनने से साफ इंकार कर दिया, बाद में उन्होने मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए अमित शाह और जयभान सिंह पवैया को जबाव देते हुए कहा कि जो लोग सपना देखना चाहते हैं, वो सपना देखें….दरअसल एक सप्ताह पहले उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को अब गुना से बहुत बड़ी पराजय के लिए तैयार रहना होगा ।


लेखक के बारे में