सिंहदेव की हालत नाजुक, अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

सिंहदेव की हालत नाजुक, अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

सिंहदेव की हालत नाजुक, अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: July 19, 2018 7:27 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व वित्तमंत्री रामचन्द्र सिंहदेव की सेहत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उनकी तबीयत को लेकर रामकृष्ण अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि उन्हें जब यहां इलाज के लिए लाया गया था तो उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और वे लगातार उल्टी हो रही थी।

पढ़ें- डॉक्टर ने एंबुलेंस चलाकर प्रसूता को अस्पताल में कराया भर्ती.. हड़ताल पर हैं एंबुलेंस कर्मी

रामकृष्ण अस्पताल के डॉक्टर डॉ सुशील जैन, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ संजय शर्मा और डॉ अब्बास नकवी ने बताया कि बुधवार दोपहर उनके शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। इस दौरान ब्लड प्रेशर भी लो था। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।  दवाओं के स्पोर्ट से  डॉक्टरों का कहना है कि ब्लड प्रेशर मेंटेन है और वेंटिलेटर स्पोर्ट से शरीर में ऑक्सीजन को कंट्रोल किया जा रहा है। 

पढ़ें- दंतेवाड़ा में पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में 8 माओवादी ढेर, हथियार और गोला बारूद बरामद

डॉक्टरों ने साफ किया कि सिंहदेव ब्रेन डेड नहीं हैं। उन्होंने अपील की है कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। उल्लेखनीय है कि बुधवार को इलाज के दाखिल कराने के कुछ घंटों बाद ही उनके निधन की खबर फैल गई थी। सिंहदेव छत्तीसगढ़ के पहले वित्त मंत्री रहे हैं। उन्हें कोरिया कुमार के नाम से जाना जाता है। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर पाकर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अस्पताल जाकर हालचाल जाना था।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में