एक-एक कर नदी में समा गए 6 युवक, नहाने गए सभी की डूबने से मौत, गांव में मातम
एक-एक कर नदी में समा गए 6 युवक, नहाने गए सभी की डूबने से मौत, गांव में मातम
शाहजहांपुर : आगरा (उप्र) छह जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में नदी में नहाने गए तीन युवकों की कथित रूप से नदी में डूबने से मौत हो गई जबकि आगरा में यमुना नदी में नहाने के क्रम में तीन अन्य किशोरों की मौत हो गयी । हादसों के बाद गोताखोरों की मदद से सभी छह शव बरामद कर लिये गये हैं।
Read More News: मध्यप्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का समर्थन, एम्स दिल्ली, एम्स भोपाल, रायपुर, पटना,दरभंगा, जयपुर में किया गया प्रदर्शन
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने रविवार को बताया कि थाना खुदागंज अंतर्गत दीपपुर गांव में रहने वाले तीन युवकों जिनमें दो सगे भाई हैं, वे शनिवार शाम को गांव के पास ही बह रही देवहा नदी में नहाने गए थे और जब तीनों युवक घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई।
Read More News: दो बच्चों की मां ने 14 साल के लड़के से बनाया संबंध, फिर दोनों हो गए फरार, ऐसे आए पुलिस की गिरफ्त में
उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह जब परिजन नदी के किनारे गए तो युवकों की बाइक खड़ी मिली। उन्होंने बताया कि तलाश करने पर दिन में एक युवक आसिफ (19) का शव बरामद हो गया और इसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया तथा पुलिस को सूचना दी गई l
Read More News: ढाई साल की बच्ची मुंह जुबानी बता सकती है 205 देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का नाम, चैंपियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज
बाजपेई ने बताया कि आज शाम को आसिफ द्वितीय (20) तथा नाजिर (22) के शव भी नदी से बरामद कर लिए गए हैं।
प्रदेश के आगरा जिले में एक अन्य धटनाक्रम में शनिवार शाम को तीन किशोर यमुना में डूबने से मौत हो गयी ।
Read More News: मोहब्बत नकली…वीडियो असली! वीडियो कॉल में हुस्न की परियां निवस्त्र होकर पुरुषों से उतरवाते हैं कपड़े, फिर…
पुलिस ने बताया कि तीनों किशोरों के शव बरामद कर लिये गये हैं । उन्होंने बताया कि उनकी पहचान पंकज (14), बंटी (15) और दीपक (15) के रूप में की गयी है।
पुलिस ने बताया सभी छह शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
उन्होंने बताया कि तीनों किशोर शनिवार दोपहर में यमुना में नहाने के लिए गये थे, जहां पैर फिसलने पर वे यमुना में डूब गये।
Read More News: कहर बनकर टूट पड़ी बहादुर बेटियां, छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Facebook


