स्पीकर चरणदास महंत 27 को करेंगे राजिम माघी मेला का शुभारंभ, 6 मार्च को संत समागम

स्पीकर चरणदास महंत 27 को करेंगे राजिम माघी मेला का शुभारंभ, 6 मार्च को संत समागम

स्पीकर चरणदास महंत 27 को करेंगे राजिम माघी मेला का शुभारंभ, 6 मार्च को संत समागम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: February 18, 2021 4:35 pm IST

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत 27 फ़रवरी को राजिम माघी पुन्नी मेला का शुभारंभ करेंगे।

पढ़ें- बीजापुर में 5 नक्सली गिरफ्तार, जनमिलिशिया के सदस्य हैं सभी.. कई वार…

कोरोना काल के कारण इस दफा सादगी के साथ राजिम माघी पुन्नी मेले का आयोजन किया जाएगा।  6 मार्च को संत समागम होगा। राज्यपाल मुख्य अतिथि होंगी। वहीं 11 मार्च को मेले के समापन में सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे। 

पढ़ें- रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश, कृषि मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के नाम से प्रसिद्ध राजिम में हर साल आयोजित होने वाले माघी पुन्नी मेले में पूर्व वर्षों की तरह श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ववत की जाएगी। गृह एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भारत सरकार के कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए मेले में किसी प्रकार का शासकीय आयोजन नहीं किया जाएगा।

पढ़ें- मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में 16 प्रकरण वापस लेने का फैसला, गृह…

उल्लेखनीय है कि राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन इस वर्ष 27 फरवरी से 11 मार्च तक होगा। इस दौरान 27 फरवरी, 6 मार्च और 11 मार्च को 3 स्नान पर्व होगा।


लेखक के बारे में