देबांशी भोई को स्पेल्लकुएस्ट इंडिया में चौथा रेंक
देबांशी भोई को स्पेल्लकुएस्ट इंडिया में चौथा रेंक
रायपुर।राजधानी रायपुर की देबांशी भोई ने एक बार फिर शहर का नाम रौशन किया है।उसने स्पेल्लकुएस्ट इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में चौथा रैंक प्राप्त किया है।बता दें कि सात वर्षीय देबांशी राजकुमार कॉलेज में क्लास सेकेंड की स्टूडेंट है और अब तक उसने कई प्रतियोगिता जीत ली है।
ये भी पढ़ें –माओवादियों के पर्चे से खुलासा- 50 से ज्यादा मुठभेड़ में मारे गए 54 माओवादी
कौन है देबांशी – श्रीबालाजी हॉस्पिटल के न्यूॅरोलॉजिस्ट डॉ. कमलाकांत भोई की सुपुत्री देबांशी तीन लेवल में होने वाली प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में 120 में से 116 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त की है ।बेबी देबांशी बचपन से ही होनहार स्टूडेंट रही है। इस प्रतियोगिता के अलावा उसने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में अपने स्कूल में दूसरा रैंक प्राप्त किया था। इसके साथ ही नेशनल साइंस ओलंपियाड में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त की थी। बेबी देबांशी को पढ़ाई के आलावा डांस और मॉडलिंग का भी शौक है उसे 2016 में शोऑफ़ क्लिक क्यूट बेबी की नेशनल प्रतियोगिता दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


