सड़क पर थूकना युवक को पड़ भारी, रूमाल से करना पड़ा साफ, देखें वीडियो

Ads

सड़क पर थूकना युवक को पड़ भारी, रूमाल से करना पड़ा साफ, देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - January 18, 2018 / 04:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

देश को सुंदर और स्वच्छ बनाने की जो कवायत नरेंद्र मोदी ने शुरू की थी उसका अलख अब जगती दिखाई दे रही है। दरअसल लोगों में पहले की तुलना में काफी हद तक इस बात को लेकर जागरूकता आई है कि कचरे को खुले में फैकना सही बात नहीं लेकिन देश के कुछ शहर ऐसे भी है जहां कचरा तो क्या कोई पान या गुटखा खाकर भी जमीन पर नहीं थूक सकता नहीं तो उसका ये हाल होगा। 

देखें वीडियो –


इस वीडियो को देखने के बाद आपके मन में 2 सवाल आए होंगे पहला ये कि वीडियो कहा का है, और दूसरा ये कि वे लोग कौन है जो ऐसे रास्ते पर चलते आदमी को इस बात के लिए मजबूर कर रहे है कि वह उसके द्वारा थूके पीक को अपने रूमल से साफ करे। तो चलिए आपको बाता ही देते है ये वीडियो उसी शहर का है जिसे 2017 में भारत सरकार ने देश का सबसे साफ शहर घोषित किया था। हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की जी हां ये वीडियो इंदौर का ही है और इस वीडियो में आपको जो पीले रंग की गाड़ी दिखाई दे रही है वह स्वच्छता स्काउट, वैसे यह नगर निगम का अमला है लेकिन सामान्य भाषा में इंदौरी लोग आज कल इसे इसी नाम से बुलाते है तो इस स्वच्छता स्काउट का काम है शहर भर में घुमना और यह सुनिश्चित करना की कोई शहर की सुंदरता और स्वच्छता पर बदनूमा दाग न लगा पाए।

ये भी पढ़ें – मां ने दिया 9वी बहन को जन्म तो बड़ी बेटी ने खाया जहर !

इसी काम को करते समय उनके हाथ वह युवक चड़ा जिसने ट्रेक सूट पहना है, जैसा आपने वीडियो में देखा कि नगर निगम का अमला युवक के पिछे-पिछे चलता रहा और वीडियो रिकाॅर्ड करता रहा जैसे ही युवक ने रोड पर थूका पूरा अमला युवक पर हावी हो गया और युवक को अपने रूमाल से अपने थूक को शहर की रोड से साफ करना पड़ा। इस पूरी खबर और इस वीडियो को देखने के बाद शायद ही कोई सड़क पर कचरा फेंकने और थूकने के बारे में सोच पाए। चाहे आप किसी भी शहर, कस्बे, गांव या गली में रहते हो आपका भी यह कर्तव्य है कि आप भी अपने आस पास कचरा और गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ आवाज बुलंद करें।  

 

 

वेब डेस्क, IBC24