प्रदेश इंटक ने फर्जी संगठनों के खिलाफ दर्ज कराई FIR, कांग्रेस के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Ads

प्रदेश इंटक ने फर्जी संगठनों के खिलाफ दर्ज कराई FIR, कांग्रेस के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

  •  
  • Publish Date - June 17, 2020 / 11:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

रायपुर। प्रदेश इंटक ने फर्जी संगठनों के खिलाफ FIR दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के नाम से कई फ़र्ज़ी संगठन प्रदेश में संचालित हो रहे हैं। इसको लेकर इंटक पदाधिकारियों ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। फर्जी संगठनों पर कांग्रेस के नाम पर अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: वन्य प्राणियों के साथ अधिकारी-कर्मचारियों की भी होगी निगरानी, ऐप के जरिए होगा लोकेशन ट्रेस, बैठक में लिए गए अहम फैसले

प्रदेश इंटक ने कांग्रेस के नाम पर अवैध वसूली को रोकने के लिए यह कदम उठाया है, पदाधिकारियों को मानना है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार होने का फायदा तमाम फर्जी संगठन अपने आप को इंटक बताकर उठा रहे हैं। अवैध कार्यों में लिप्त ऐसे संगठनों के कारण वास्तविक इंटक की छवि पर भी असर पड़ता है।

ये भी पढ़ें: जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा, शहीदों को श्रद्ध…