बंदरों की नसबंदी…..
बंदरों की नसबंदी.....
रायगढ़ जिले में बंदरों की नसबंदी के लिए जल्द ही स्टरलाइजेशन यानी नसबंदी सेंटर बनेगा। राजधानी रायपुर में स्थित वन्य जीव बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। खास बात ये है कि तीन महीने पहले ही वन विभाग ने आगरा से वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट को बुलवाकर उनसे बंदरों का सर्वे कराया था।
बंदरों के उत्पाद से परेशान वन विभाग ने बुलाई एक्सपर्ट्स की टीम
जिसमें एक्स्पर्ट्स ने बंदरों की शिफ्टिंग व नसबंदी का प्रस्ताव दिया था। वन विभाग ने इस संबंध में राज्य शासन को भी प्रस्ताव बनाकर भेजा था। हाल ही में राजधानी रायपुर में हुई राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में रायगढ़ व कोरिया में स्टरलाइजेशन सेंटर की मंजूरी दे दी गई है। राज्य शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब नसबंदी सेंटर की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है।
जंगल में मिली ‘मोगली गर्ल’, कई सालों से बंदरों के झुंड में रहती थी
वन विभाग अब इसके लिए जगह की तलाश में है। आपको बता दें कि वन विभाग ने हाल ही में किए सर्वे के आधार पर रायगढ़ शहर के 15 किलोमीटर के रेंज में साढ़े तीन हजार से ज्यादा बंदरों के होने की पुष्टि की थी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


