कई इलाकों में लगाया जा जाएगा सख्त लॉकडाउन, बैठक के बाद जारी होगा निर्देश, इस राज्य के मुख्यमंत्री ने कही ये बात

कई इलाकों में लगाया जा जाएगा सख्त लॉकडाउन, बैठक के बाद जारी होगा निर्देश, इस राज्य के मुख्यमंत्री ने कही ये बात

कई इलाकों में लगाया जा जाएगा सख्त लॉकडाउन, बैठक के बाद जारी होगा निर्देश, इस राज्य के मुख्यमंत्री ने कही ये बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: March 11, 2021 12:30 pm IST

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में कड़ाई से लॉकडाउन लागू किया जाएगा। सरकारी जेजे अस्पताल में कोविड-19 रोधी टीका की पहली खुराक लेने के बाद ठाकरे (60) संवाददाताओं से बात कर रहे थे। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 13,659 नए मामले सामने आए जो इस वर्ष एक दिन में सर्वाधिक है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 22,52,057 हो गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में बीमारी से अभी तक 52,610 लोगों की मौत हुई है।

Read More: छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, बेमौसम बरसात ने बढ़ाई किसानों की चिंता

ठाकरे ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए कड़ाई से लॉकडाउन लगाया जाएगा। लॉकडाउन के उपायों की घोषणा करने से पहले सरकार अधिकारियों के साथ विशेष बैठक करने जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने और अनावश्यक रूप से घूमने से बचने का आग्रह कर रही है।

Read More: ‘गोधन न्याय योजना’ के नाम पर हो रहा पब्लिसिटी, सही लोगों को नहीं मिल रहा फायदा: बृजमोहन अग्रवाल

इससे पहले मंत्री नितिन राउत ने नागपुर में कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि के मद्देनजर 15 से 21 मार्च के बीच ”सख्त लॉकडाउन” लागू करने की घोषणा की। वह नागपुर के प्रभारी मंत्री हैं। पिछले महीने अमरावती में लॉकडाउन लागू किया गया, जबकि अमरावती संभाग के अन्य जिलों में कुछ पाबंदियां लगाई गईं।

Read More: जूनियर डॉक्टर्स का पुलिस पर आरोप, कहा- बिना सूचना घुस आई हॉस्टल में, स्टूडेंट्स से की अभद्रता

इस बीच मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को यहां जे जे अस्पताल में ‘कोवैक्सीन’ की पहली खुराक ली। यह जानकारी राज्य के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशक डॉ. टीपी लहाने ने दी। उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और सास ने भी कोविड-19 का टीका लगवाया। मुख्यमंत्री के साथ उनके बेटे एवं राज्य के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।

Read More: कांग्रेस के 170 और भाजपा के 18 विधायक 2016-20 के बीच दूसरी पार्टियों में शामिल हुए: ADR

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"