कोटा में फंसे छात्रों की आज शाम तक होगी छत्तीसगढ़ वापसी, धवाई पानी और बोड़ला के हॉस्टल में बनाया गया क्वारेंटाइन सेंटर

Ads

कोटा में फंसे छात्रों की आज शाम तक होगी छत्तीसगढ़ वापसी, धवाई पानी और बोड़ला के हॉस्टल में बनाया गया क्वारेंटाइन सेंटर

  •  
  • Publish Date - April 27, 2020 / 04:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

कवर्धा, छत्तीसगढ़। कोटा में फंसे छात्राओं की आज शाम तक छत्तीसगढ़ में वापसी हो जाएगी। ग्राम धवाई पानी व बोड़ला के हॉस्टल को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। यहां रायपुर व महासमुंद जिले के छात्रों को ठहराया जाएगा। कवर्धा जिले के छात्रों को अन्य जिले में रखा जाएगा।

पढ़ें- कुलगाम में सेना ने 4 आतंकियों को मार गिराया, ऑपरेशन अब भी जारी

सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर राजस्थान के कोटा में कोचिंग संस्थानों में छत्तीसगढ़ के अध्ययन छात्र-छात्राओं को वापस लाने के लिए भेजी गई बसें रविवार को कोटा पहुंची ।

पढ़ें- कोरोना अपडेट, देश में संक्रमितों की संख्या 27 हजार …

भूपेश बघेल की पहल और इस व्यवस्था में शामिल पुलिस, चिकित्सा, परिवहन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सभी बस चालक और परिचालकों का आभार व्यक्त किया है। छात्र-छात्रओं ने कहा है कि उनकी घर वापसी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने जो व्यवस्था की है वह सराहनीय है।

पढ़ें- पीएम मोदी की वीडियो कांफ्रेसिंग में शामिल होंगे मध्…

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सीएम बघेल के निर्देश पर 24 अप्रैल की शाम राजधानी रायपुर से राजस्थान के कोटा में लॉकडाउन के दौरान फंसे छात्र-छात्राओं को लाने कुल 97 बसों को रवाना किया गया। इसमें 95 बस छात्रों को लाने के लिए तथा 2 बसों में डॉक्टर और चिकित्सा दल के सदस्य गए हैं।