रमन ने किया सुभाष स्टेडियम का लोकार्पण, जाने क्या है खासियत

Ads

रमन ने किया सुभाष स्टेडियम का लोकार्पण, जाने क्या है खासियत

  •  
  • Publish Date - June 15, 2018 / 04:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने शुक्रवार शाम साढ़े 14 करोड़ रुपए की लागत से बने सुभाष स्टेडियम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने खेलो रायपुर एंथम को भी लोकार्पित किया। खेलो रायपुर एंथम को सिंगर शंकर महादेवन ने गाया है।

बता दें कि साढ़े 14 करोड़ रुपए की लागत से बने इस स्टेडियम में 15 से ज्यादा खेलों के प्रैक्टिस की सुविधा है। स्टेडियम की भव्य इमारत तीन मंजिला है, जिसकी लागत 11.50 करोड़ रुपए आई है। स्टेडियम के सभी फ्लोर में सितारा सुविधाएं हैं। इसकी क्षमता 15 सौ दर्शकों की है।

यह भी पढ़ें : औरंगजेब के पिता ने सरकार को दी 72 घंटे की मोहलत, कहा- कार्रवाई नहीं हुई तो मैं खुद बदला लूंगा

इसके अलावा खेल के लिए एक लाख वर्ग फीट का घास मैदान है। यहां 168 खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था है। 200 कार और 400 बाइक पार्किंग की सुविधाएं है। यहां रेसलिंग रूम, टेबल टेनिस रूम, जेंट्स जिम, जूडो-कराटे रूम, चेस रूम स्पोर्ट्स हॉल, ऑफिस, वीआईपी रूम, वीआईपी लाउंज, वीआईपी स्टैंड, वेटिंग लाउंज, पवेलियन और डोरमेट्री भी है।

वेब डेस्क, IBC24