छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन का ऐसा होगा प्रारूप, जिला कलेक्टरों को लॉकडाउन लागू करने का अधिकार

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन का ऐसा होगा प्रारूप, जिला कलेक्टरों को लॉकडाउन लागू करने का अधिकार

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन का ऐसा होगा प्रारूप, जिला कलेक्टरों को लॉकडाउन लागू करने का अधिकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: July 18, 2020 12:19 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार एक बार फिर प्रदेश में लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। यह लॉकडाउन 7 दिनों का होगा और इसके लिए क्या नए दिशा निर्देश होंगे? यह किस जिले में लागू होगा, इसका क्या प्रारूप होगा इन तमाम बातों के लिए कलेक्टर को अधिकार दिए गए हैं। 21 जुलाई के बाद लॉकडाउन होगा।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई के बाद लागू होगा लॉकडाउन, एक हफ्ते तक रहेगा …

इसके पहले आज शाम भूपेश कैबिनेट की बैठक बुलाई थी, फिलहाल लॉकडाउन को लेकर पूरी तरह से मंथन करने के बाद यह फैसला लिया गया है कि जिलों के हिसाब से लॉकडाउन होगा। प्रदेश में लगातार बढ़ते करोना को मामलों को देखते हुए लंबे समय से लॉक डाउन की मांग की जा रही थी। वहीं आज स्वास्थ्य मं​त्री टीएस सिंहदेव ने भी इशारा किया था कि प्रदेश में लॉकडाउन की मांग की जा रही है, जिस पर अंतिम फैसला सीएम को लेना है।

ये भी पढ़ें: कोरोना काल में भी भाजपा नेता मना रहे सावन झूला उत्सव, बिना मास्क लग…

जिला कलेक्टर अपने जिले की स्थिति को देखकर फैसला लेंगे।पूरे प्रदेश में एक साथ लॉकडाउन नहीं होगा जहां कोरोना का संक्रमण ज्यादा है वहीं यह लॉकडाउन होगा। 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com