कोरोना संकट के बीच घटिया मास्क की सप्लाई, डॉक्टरों ने वापस भेजे मास्क, स्टोर प्रभारी को हटाया गया

कोरोना संकट के बीच घटिया मास्क की सप्लाई, डॉक्टरों ने वापस भेजे मास्क, स्टोर प्रभारी को हटाया गया

कोरोना संकट के बीच घटिया मास्क की सप्लाई, डॉक्टरों ने वापस भेजे मास्क, स्टोर प्रभारी को हटाया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: May 11, 2020 12:32 pm IST

इंदौर। कोरोना महामारी के बीच अब इंदौर में नकली मास्क के सप्लाई का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने एमवाय अस्पताल को N95 की जगह भेजे घटिया क्वालिटी के मास्क भेज दिया। जिसके बाद एमवाय अस्पताल के डॉक्टरों ने 2000 से ज्यादा मास्क को वापस भेज दिया।

ये भी पढ़ें:पूर्व सीएम अजीत जोगी का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, की जल्द स्वस…

वहीं इस मामले में घटिया मास्क की सप्लाई के कारण स्टोर प्रभारी डॉक्टर माधव हसानी को हटा दिया गया है, साथ ही अधिकारियों ने इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है।स्टोर प्रभारी को हटाने की पुष्टि CMHO प्रवीण जड़िया ने की है।

ये भी पढ़ें: भूपेश बघेल कैबिनेट की बैठक 13 मई को, धान MSP अंतर की राशि समेत कई म…

इंदौर मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना की मार झेल रहा है, यहां अब तक 90 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है। बीती देर रात 77 नए पॉजिटिव मरीजों की यहां पुष्टि हुई है, जिसके बाद इंदौर का कुल पॉजिटिव आंकड़ा 1935 हो गया है।

ये भी पढ़ें: प्रदेशभर में बीजेपी का विरोध प्रदर्शन कल, शराबबंदी समेत इन मांगों क…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com