सुशांत सिंह राजपूत की बहन के ट्विटर, इंस्टाग्राम अकाउन्ट बंद

Ads

सुशांत सिंह राजपूत की बहन के ट्विटर, इंस्टाग्राम अकाउन्ट बंद

  •  
  • Publish Date - October 14, 2020 / 02:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

मुंबई, 14 अक्टूबर (भाषा) दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति के ट्विटर एवं इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया अकाउन्ट बंद हो गए हैं। यह अभिनेता की मौत के चार महीने बाद हुआ है।

श्वेता, राजपूत की मौत के बाद से ”हैशटैग जस्टिस फॉर एसएसआर ” अभियान में सबसे आगे रही हैं।

बहरहाल, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या श्वेता ने खुद अपने अकाउन्टों को बंद किया है क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान नहीं किया था और एकदम से उनके प्रोफाइल गायब हो गए हैं।

इससे राजपूत के कई प्रशंसक दुविधा में पड़ गए हैं। वे ट्विटर पर इसके स्क्रीनशॉट साझा कर रहे हैं।

राजपूत की मौत ने बॉलीबुड में भाई-भतीजावाद की बहस छेड़ दी थी, लेकिन उनके परिवार ने अभिनेता की प्रेमिका एवं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पहले मामले की जांच मुंबई पुलिस ने की थी। बाद में तहकीकात केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई। इस मामले में ही प्रवर्तन निदेशालय और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो भी जांच कर रहे हैं।

भाषा

नोमान दिलीप

दिलीप