अवैध वसूली के आरोपों के बाद तहसीलदार निलंबित, मंत्री कवासी लखमा की शिकायत पर कमिश्नर ने की कार्रवाई

अवैध वसूली के आरोपों के बाद तहसीलदार निलंबित, मंत्री कवासी लखमा की शिकायत पर कमिश्नर ने की कार्रवाई

अवैध वसूली के आरोपों के बाद तहसीलदार निलंबित, मंत्री कवासी लखमा की शिकायत पर कमिश्नर ने की कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: May 22, 2020 10:56 am IST

जगदलपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा की शिकायत पर बस्तर कमिश्नर ने दरभा तहसीलदार पंकज सिंह को निलंबित कर दिया हैं। तहसीलदार पर आरोप था कि वो सड़क निर्माण में लगी वाहनों को रोककर उनसे अवैध वसूली करते हैं।

ये भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद कांकेर में टोटल लॉकडाउन, शहर को किया गया सील

इस मामले को लेकर सुकमा जिले के कई टेकेदारों ने मंत्री कवासी लखमा से तहसीलदार के विरूद्ध शिकायत की थी, इसके पूर्व तहसीलदार की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री को ज्ञापन दिया था। जिस पर कुछ दिन पूर्व ही मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर कमिश्नर को पत्र लिख कार्यवाही की बात कही थी।

ये भी पढ़ें: प्रदेश में बड़ी संख्या में प्राचार्य, व्याख्याता और व्याख्याता एल ब…

इस सम्बन्ध में उपायुक्त ने मामलों की जांच भी की, आरोपों को सही पाएं जाने पर बस्तर कमिश्नर ने शुक्रवार को तहसीलदार पंकज सिंह को निलंबित कर दिया।

ये भी पढ़ें: राहत की खबर: छत्तीसगढ़ में तीन संक्रमितों ने कोरोना से जीती जंग, अस…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com