मुंबई, 10 मार्च (भाषा) कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर महाशिवरात्रि के अवसर पर बृहस्पतिवार को किसी भी मंदिर में एक समय पर 50 से अधिक लोग नहीं होने चाहिए। महाराष्ट्र सरकार ने अपने दिशानिर्देशों में यह बात कही है।
सरकार ने बुधवार को शिवरात्रि महोत्सव के लिए दिशानिर्देश जारी किये।
इनमें कहा गया है कि लोगों को मंदिरों में भीड़ नहीं लगानी चाहिए और इसके बजाय घरों में पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
सरकार ने कहा कि मंदिर प्रबंधनों को सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके परिसर संक्रमणमुक्त हों और वहां सामाजिक दूरी तथा मास्क के इस्तेमाल समेत कोविड-19 के सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।
भाषा वैभव पवनेश
पवनेश