बस्तर को छोड़ प्रदेश भाजपा में आज शाम पांच बजे शोक सभा, भीमा मंडावी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे दिग्गज

Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: April 10, 2019 5:38 am IST

बस्तर। बस्तर को छोड़कर प्रदेश में भाजपा ने आज शाम पांच बजे शोक सभा आयोजित की है। नक्सली हमले में मारे गए भाजपा विधायक भीमा मंडावी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस सभा में पूर्व सीएम रमन, सौदान सिंह, अनिल जैन, विक्रम उसेंडी, धरमलाल कौशिक, सरोज पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता हेलीकॉप्टर के जरिए अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पढ़ें- पांचवें चरण के लिए आज से नामांकन का दौर, 7 राज्यों की 51 सीटों पर 6 मई को वोटिंग

इससे पहले आज सुबह नक्सली हमले में शहीद चार जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। माओवादी हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी के साथ चार जवान भी शहीद हुए थे। नक्सलियों ने एंटीलैंड माइन व्हिकल को निशाना बनाकर आईई़डी ब्लास्ट से उड़ाया था।

पढ़ें- शहीदों को श्रद्धांजलि, सीएम बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

धमाके में भीमा मंडावी सहित चार पीएसओ शहीद हो गए। लेकिन सीएम भूपेश बघेल भीमा मंडावाी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। वे किरंदुल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर वापस रायपुर लौट आए हैं। 

लेखक के बारे में