बीजेपी कार्यालय लाया गया कैलाश सारंग का शव, सीएम सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने दिया कंधा

बीजेपी कार्यालय लाया गया कैलाश सारंग का शव, सीएम सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने दिया कंधा

बीजेपी कार्यालय लाया गया कैलाश सारंग का शव, सीएम सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने दिया कंधा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: November 15, 2020 9:52 am IST

भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे कैलाश सारंग का शव आज बीजेपी कार्यालय लाया जा रहा है। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके शव को लाया जा रहा है। इस दौरान सीएम सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हे कंधा दिया है।

ये भी पढें:जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, बैडरूम में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव

रथ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, सीएम शिवराज सहित कई बीजेपी के वरिष्ठ नेता सवार हुए। रथ को बीजेपी कार्यालय के लिए रवाना किया गया है, जहां भाजपा कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन करेंगे।

ये भी पढें: प्रदेशवासियों के भले के लिए CM भूपेश बघेल ने खाए चाबुक, चेहरे पर नह…

बीते दिनों अचानक तबीयत खराब होने पर 85 वर्षीय कैलाश सारंग को एयर एंबुलेंस कर मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सारंग पूर्व मंत्री एवं नरेला विधायक विश्वास सारंग के पिता थे। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सारंग का शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। रविवार यानी कि आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत मध्यप्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com