शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन सीईओ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ads

शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन सीईओ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 27, 2019 / 08:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

बुरहानपुर।बुरहानपुर का बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले का खुलासा आईबीसी 24 ने सबसे पहले किया था जिसके बाद से लगातार इस घोटाले की जांच चल रही है। जांच के चलते बुरहानपुर के तत्कालीन सीईओ अनिल पवार भी दोषी पाए गए है जिसके बाद आज कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में उन्हें पेश किया है।

ये भी पढ़ें –दरगाह दर्शन के बाद दिग्गी पहुंचे भोपाल, कहा -चुनाव दिग्विजय सिंह नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी लड़ रही

कुछ दिन पूर्व भी व्यापमं की फर्जी मार्कशीट लगाकर फर्जी तरीके से शिक्षक की नौकरी पाने वाले तीन फर्जी शिक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि घोटाले का मास्टर माइंड शिक्षा विभाग का बाबू ज्योति खत्री अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। माना जा रहा है जांच के चलते ऐसे 117 फर्जी शिक्षक भी सामने आए जिन्होंने फर्जी दस्तावेज लगाकर नोकरी हासिल कर शासन के करोड़ो रूपये को पलीता लगाया है। इतना ही नही इस घोटाले में शिक्षा विभाग के कुछ तथाकथित अधिकारी कर्मचारी और कुछ नेता के नाम भी सामने आ सकते है। जिन्होंने एक बड़ी रकम लेकर फर्जी तरीके से शिक्षक की नौकरी लगाने में मदद की है।