सरकार ने मानी देव मुरारी बापू की मांगे, मंत्री का दर्जा और सुरक्षा के आश्वासन के बाद आत्मदाह का फैसला टला

सरकार ने मानी देव मुरारी बापू की मांगे, मंत्री का दर्जा और सुरक्षा के आश्वासन के बाद आत्मदाह का फैसला टला

सरकार ने मानी देव मुरारी बापू की मांगे, मंत्री का दर्जा और सुरक्षा के आश्वासन के बाद आत्मदाह का फैसला टला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: August 19, 2019 6:13 am IST

भोपाल। राज्य सरकार से आश्वासन मिलने के बाद आत्मदाह की चेतावनी देने वाले बाबा देव मुरारी बापू ने आत्मदाह करने का फैसला वापस ले लिया है। दरअसल कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने देर रात बाबा देव मुरारी बापू से मुलाकात की थी और सरकार की तरफ से उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था। आश्वासन के बाद बाबा ने आत्मदाह का कार्यक्रम निरस्त कर दिया।

read more : टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक मैच में खेले 12 खिलाड़ी..जानिए क्या है मामला

बता दें कि देव मुरारी बापू ने मंत्री पद की मांग थी ऐसा न करने पर सीएम हाउस के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। बाबा ने राज्य सरकार से गौ संरक्षण बोर्ड के अध्यक्ष पद और सुरक्षा देने की मांग की थी। इसके बाद से सरकार ने बाबा को सुरक्षा मुहैया करा दी है। और गौ संरक्षण बोर्ड के अध्यक्ष पद देने का आश्वासन दिया है।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/TVYGLMAUB1Y” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com