विधानसभा का मानसून सत्र 12 जुलाई से, सरकार को घेरने विपक्ष बना रहा रणनीति

विधानसभा का मानसून सत्र 12 जुलाई से, सरकार को घेरने विपक्ष बना रहा रणनीति

विधानसभा का मानसून सत्र 12 जुलाई से, सरकार को घेरने विपक्ष बना रहा रणनीति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: July 7, 2019 7:41 am IST

रायपुर। विधानसभा का मानसून सत्र 12 जुलाई से शुरू होकर 19 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान सदन की छह बैठकें होंगी। मानसून सत्र में सदस्यों ने कुल 946 सवाल लगाए हैं। मानसून सत्र में सरकार अनुपूरक बजट के साथ सात संशोधन विधेयक भी लाने की तैयारी में है। मानसून सत्र में विपक्ष भी कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे हॅै।

ये भी पढ़ें –कोतवाली थाने से 300 मीटर दूर हुई बड़ी चोरी, 400 नए मोबाइल सहित दुकान का सामान भी ले उड़े चोर

विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रश्न लगाने की समय सीमा में कुल 946 प्रश्न की सूचना प्राप्त हुई है। इसमें 495 तारांकित और 451 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसमे कांग्रेस विधायकों के प्रश्न ज्यादा हैं। वहीं सरकार की तरफ से सत्र के दौरान चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जा सकता है। वित्त विभाग भी इसकी तैयारी में लगा है।

ये भी पढ़ें –इस्तीफा देने के बाद 10 विधायक मुंबई होटल में रूके, बनेगी भाजपा की सरकार… खबर से समझें गणित

जानकारी के अनुसार अनुपूरक बजट के चार हजार करोड़ के आसपास का होने का अनुमान है। सरकार पंचायत एवं विकास विभाग, गृह, वित्त, उच्च शिक्षा और नगरीय प्रशासन के सात विधेयकों को संशोधन के लिए सदन में प्रस्तुत करेगी।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/U5xznHJyxFU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com