भाजपा के 1023 मंडल अध्यक्षों के नाम का ऐलान आज शाम तक, 200 से अधिक नामों पर नही बन रही सहमति, बैठक जारी

भाजपा के 1023 मंडल अध्यक्षों के नाम का ऐलान आज शाम तक, 200 से अधिक नामों पर नही बन रही सहमति, बैठक जारी

भाजपा के 1023 मंडल अध्यक्षों के नाम का ऐलान आज शाम तक, 200 से अधिक नामों पर नही बन रही सहमति, बैठक जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: November 17, 2019 9:58 am IST

भोपाल। संगठन चुनाव को लेकर बीजेपी मुख्यालय में बैठक जारी है, बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, शिवराज सिंह चौहान और सुहास भगत मौजूद हैं। मण्डल अध्यक्षों के चुनाव पर आम सहमति बनाने के प्रयास जारी है, बड़े नेताओं से बात कर सर्वसम्मति से निर्णय किये जाने की कोशिश हो रही है। प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हेमंत खंडेलवाल और सह निर्वाचन अधिकारी विजेश लुनावत भी बैठक में मौजूद है।

यह भी पढ़ें —मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले में दायर करेगी पुनर्विचार याचिका

बता दें कि आज शाम तक प्रदेश के 1023 मंडलों के अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाना है। बीजेपी के संगठन चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कार्यालय में आम सहमति बनाने प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित बड़े नेताओं के बीच चर्चा हुई है।

यह भी पढ़ें — मोदी कैबिनेट के मंत्री ने दिया राजनीतिक सन्यास का संकेत, कहा- बस ज…

जानकारी के अनुसार बीजेपी में 200 से ज्यादा मंडल ऐसे हैं जहां उम्र के क्राइटेरिया के चलते विवाद की स्थिति बनी हुई है। बैठक में तय किया गया कि जहां विवाद की स्थिति है वहां मंडल अध्यक्ष के नाम का ऐलान बाद में किया जाएगा। बीजेपी की कोशिश है की बाकी बचे मंडल अध्यक्ष के नाम शाम तक घोषित कर दिए जाएं।

यह भी पढ़ें — महिला के सा​थ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए दरोगा, लोगों ने बंधक बनाकर की पिटाई

<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/_OLetUyPLFM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com