‘द रेडिएंट वे स्कूल’ के प्रबंधक और प्रिंसपल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एडवेंचर गेम्स दौरान हादसे की शिकार हुई थी छात्रा

Ads

'द रेडिएंट वे स्कूल' के प्रबंधक और प्रिंसपल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एडवेंचर गेम्स दौरान हादसे की शिकार हुई थी छात्रा

  •  
  • Publish Date - November 15, 2019 / 05:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

रायपुर। ‘द रेडिएंट वे स्कूल’ के प्रबंधक और प्रिंसपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, स्कूल के प्रबंधक समीर दुबे और प्रिंसिपल भावना दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हॉलाकि इसके बाद दोनों लोगों को सरस्वती नगर थाने से मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें — देश भर में हुए 21 DRM के तबादले, संजय बिश्वास बने जबलपुर के डीआरएम, श्याम सुंदर गुप्ता होंगे रायपुर नए डीआरएम

बता दें कि स्कूल में एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान एक चौथी कक्षा की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। स्कूल के दो मंजिल ऊपर से रस्सी टूट जाने से बच्ची जमीन में गिर गई थी जिससे बच्ची को बुरी तरह से चोट लगी थी। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने जिला प्रशासन से लेकर सीएम तक इस बात की शिकायत की थी। वहीं इस मामले में सीएम ने जांच के आदेश दिए थे।

यह भी पढ़ें — एआईसीसी की बैठक में दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा मानसिक संतुलन खो बैठे हैं पूर्व सीएम

घटना में स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही उजागर हुई थी, वहीं स्कूल प्रबंधन ने इसे अपनी जिम्मेदारी मानने से ​इनकार भी किया था।

<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/BZuF9imuEEc” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>