आपसी रंजिश में दोस्त की बेरहमी से हत्या….

Ads

आपसी रंजिश में दोस्त की बेरहमी से हत्या....

  •  
  • Publish Date - July 28, 2017 / 05:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

 

इंदौर में आपसी रंजिश का बदला लेने के लिए दोस्त ने दोस्त की ही हत्या कर दी…पहले तो आरोपियों ने युवक को गोली मारी..और जब उसकी जान नहीं निकली तो उस पर ताबड़तोड़ चाकूओं से वार कर उसे मार डाला…मामला अवैध शराब के धंधे से जुड़ा है..जिसमें मृतक जितेंद्र ने अपने दोस्त कमल के साथ मिलकर भावनगर में अवैध शराब का धंधा शुरु किया..लेकिन पैसों को लेकर अक्सर जितेंद्र की कमल से अनबन हुआ करती थी..इस कारण से जितेंद्र ने कमल को खुद से अलग कर दिया…बस इसी बात से खफा होकर कमल ने ्अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की और 23 जुलाई को जितेंद्र की बेरहमी से ह्त्या कर दी..इससे पहले की कमल अपने दोस्तों के साथ शहर छोड़ता पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।