(AIIMS CRE Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: AIIMS CRE Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) 2026 के तहत ग्रुप B और C के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के AIIMS और अन्य केंद्रीय स्वास्थ्य संस्थानों में कुल 1484 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसी तारीख तक आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। जिन उम्मीदवारों को NOC जमा करनी है वे 8 जुलाई तक इसे अपलोड कर सकते हैं। वहीं, आवेदन की स्थिति 11 जुलाई को चेक कर सकते हैं।
AIIMS CRE-5 भर्ती के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 25 से 27 जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को समय-समय पर वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1484 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें कई प्रकार के ग्रुप B और C पद शामिल हैं जो देशभर के अलग-अलग AIIMSऔर केंद्रीय स्वास्थ्य संस्थानों में भरे जाएंगे। यह भर्ती बड़े स्तर पर रोजगार का अवसर प्रदान करेगी।
इस भर्ती में सीनियर और जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, लोअर और अपर डिवीजन क्लर्क (LDC/UDC), ऑफिस सुपरिटेंडेंट, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, डाइटिशियन, वार्डन, कैशियर, स्टोर कीपर और जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर जैसे कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। 10वीं, 12वीं, स्नातक और मास्टर्स डिग्री पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए अनुभव भी जरूरी है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 21 से 50 वर्ष तक तय की गई है। जिसमें आरक्षित वर्ग को छूट दी जाएगी।
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये रखा गया है जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 2400 रुपये शुल्क है। दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन ऑनलाइन मोड से AIIMS की वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया में CBT परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल होगा।