Banned Cough Syrup Seized In Bihar / Image Source : AI
वैशाली:Banned Cough Syrup Seized In Bihar : बिहार के वैशाली जिले से नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित सिपेट संस्था के पास एक बंद पड़े गोदाम में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से करीब 2100 लीटर कफ सिरप जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 60 से 70 लाख रुपये आंकी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी समय से इस इलाके में बंद गोदाम के जरिए नशीले पदार्थों के अवैध भंडारण की सूचना मिल रही थी। Codeine Syrup Raid Warehouse Police सूचना की पुष्टि होने पर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने जब गोदाम का ताला खोलकर तलाशी ली, तो वहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के कार्टन छिपे मिले।
Illegal Drug Network Exposed India सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि बरामद कफ सिरप की इस बड़ी खेप का इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाना था। हालांकि, छापेमारी के दौरान मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन जांच में सामने आया है कि यह गोदाम पटना के रहने वाले आकाश कुमार नाम के व्यक्ति ने लीज पर लिया था। शुरुआती जांच में संलिप्तता मिलने के बाद आरोपी आकाश के खिलाफ औद्योगिक थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है कि यह खेप कहां से मंगवाई गई थी।